श्री क्लॉथ मार्केट गर्ल्स कॉमर्स कॉलेज, इंदौर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आज दिनांक 17 सितंबर, 2026 को आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. अपर्णा बनिक, डॉ. संगीता महेश्वरी, डॉ. सरिता मूंदड़ा ने सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मंगल मिश्र जी ने विभिन्न पौराणिक प्रसंगों एवं अवधारणाओं के माध्यम से छात्राओं को सेवा भावना का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि निस्वार्थ सेवा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का अभिन्न अंग है और इससे समाज में सहयोग, करुणा तथा मानवता की भावना सुदृढ़ होती है।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में हुआ।

